एचएनबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में विंटर कार्निवाल का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार/खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं खटीमा।माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्निवाल का शुभारंभ किया तथा छात्र संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि छात्र संघ द्वारा पहली बार आयोजित यह विंटर कार्निवाल विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि कार्निवाल के अंतर्गत भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न नवाचारात्मक गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेंगी।मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और युवा ऊर्जा से सराबोर नजर आया।विंटर कार्निवाल के आयोजन से महाविद्यालय में उत्सवपूर्ण वातावरण बना हुआ है, जो छात्रों के लिए प्रेरणा और उत्साह का स्रोत सिद्ध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!