एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘उत्तरायणी कौथिग’ में जाना देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत

हरिद्वार/देहरादून: शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों ने उत्तराखंड की लोक कला, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को निकट से समझा देहरादून।देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के 150 विद्यार्थियों के एक दल ने आज परेड ग्राउंड में आयोजित ‘उत्तरायणी कौथिग’ (मेला) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का नेतृत्व विद्यालय के 6 शिक्षकों द्वारा किया गया।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की लोक कला, पारंपरिक हस्तशिल्प, वेशभूषा, लोक संगीत, नृत्य और स्थानीय व्यंजनों को नजदीक से देखा और समझा। मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने छात्रों को राज्य की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया।शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उत्तरायणी पर्व के सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला उत्तराखंड की लोक परंपराओं को सहेजने और अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों ने भी इस अनुभव को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और स्मरणीय बताया।विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्रों में पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ विकसित करते हैं तथा उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में सहायक होते हैं। ‘उत्तरायणी कौथिग’ का यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए देवभूमि की सांस्कृतिक चेतना को अनुभव करने का एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!