बिरिया मझोला खटीमा में स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन

हरिद्वार : मझोला खटीमा में आयोजित स्वर्गीय मनीष चंद स्मृति द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का आज भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 16 ग्रामीण क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग कर खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया।टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नगला तराई, खटीमा और उजालिकोट, टनकपुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को यादगार बना दिया।समापन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने फाइनल मुकाबले से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण खेल प्रतिभाएं प्रदेश की पहचान हैं और ऐसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है।मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व के गुण सिखाते हैं। स्वर्गीय मनीष चंद जी की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट न केवल उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी सशक्त बना रहा है।टूर्नामेंट के सफल आयोजन में स्थानीय आयोजकों, खेल प्रेमियों और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया और खेल भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!