संत शिरोमणि रविदास जयंती पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया पूजा-अर्चना कार्यक्रम

हरिद्वार | 01 फरवरी 2026संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के नगर अध्यक्ष श्री योगेश सिंग्वाल एवं महामंत्री श्री नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक टीम बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित श्री रविदास मंदिर पहुंची।कार्यक्रम के दौरान मंदिर में महर्षि रविदास जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। साथ ही मंदिर के मुख्य पुजारी श्री ऋषि पाल दास जी को राष्ट्रीय बजरंग दल हरिद्वार की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर वार्ड नंबर 17 टीबीडी के पार्षद पति श्री अनिल कुमार, श्री रिंकू कश्यप, श्री मुकेश राणा, श्री रिंकू कदम, श्री जगजीवन राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!