हरिद्वार: ज्वालापुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर घास मंडी, पुलजटवाड़ा, ज्वालापुर में एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद हरविंदर सिंह विकी जी ने सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह के दौरान संत गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए समता, सेवा और सामाजिक समरसता के अमर संदेशों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से पार्षद हरविंदर सिंह विकी जी ने आत्मीय संवाद किया और समाज में समानता व भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। सभी उपस्थितजनों ने गुरु रविदास जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती रजनी वर्मा जी सहित संजय कुमार जी, दीपक पालीवाल जी, रवि तेगवाल जी, मनोज कुमार जी, टिंकू राणा जी एवं सागर कुमार जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने गुरु रविदास जी के विचारों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया।
ज्वालापुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई

