26 जनवरी 2026:
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आर्यावर्त मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा समृद्धि पथ ट्रस्ट के सहयोग से दो दिवसीय मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर 25 एवं 26 जनवरी 2026 को आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
26 जनवरी को आयोजित विशेष कार्यक्रम में ध्वजारोहण जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री आशुतोष शर्मा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्री लव शर्मा जी, विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री राकेश जी, जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ श्री जगदीप सिंह जी तथा तेलू राम प्रधान (जिला अध्यक्ष, एससी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. सुचित्रा सिंह, डॉ. अनु अग्रवाल, डॉ. विकास गुप्ता एवं डॉ. निलेश गिरी शामिल रहे। शिविर के दौरान सामान्य चिकित्सा परामर्श, जांच एवं मार्गदर्शन की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में लगभग 500 मरीजों ने भाग लिया और लाभान्वित हुए। आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना तथा जन-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
आर्यावर्त मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं समृद्धि पथ ट्रस्ट ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

