पूजा शर्मा की रिपोर्ट
(हरिद्वार) बड़े हनुमान मंदिर श्री पालीमरू मठ कनखल हरिद्वार में शनि अमावस्या के पावन अवसर पर महंत प्रभाकर मंजूनाथ जी द्वारा पूजन संकीर्तन सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे पूजन संकीर्तन मे भाग लया एवं सुंदरकांड का श्रवण कर विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया सुंदरकांड का पाठ श्री प्रदीप जी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें डॉ विशाल गर्ग , भानु , स्वामी रवि गिरी महाराज भक्त जन एवं शिल्पी ग्रोवर नीलम सिंह आदि सम्मिलित हुए महंत प्रभाकर मंजूनाथ जी ने गाय की सेवा एवं गौ रक्षा पर अपने विचार साझा किए उन्होंने कहा कि गाय की सेवा सबसे बड़ी सेवा है सनातन धर्म में गाय को माता का स्थान दिया गया है, हमें सदैव गाय की रक्षा करनी चाहिए

