चंडीचौक में मैक्स कैब चालक पर जानलेवा हमला, दो गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार: चंडीचौक में मैक्स कैब चालक पर जानलेवा हमला, दो गंभीर घायल पहले से चेतावनी के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल ।

चण्डिचोक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को मैक्स कैब यूनियन चण्डिचोक से जुड़े चालक योगेन्द्र सिंह पर कुछ नामजद आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने आए सतनाम पर भी हमलावरों ने हमला किया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व योगेन्द्र सिंह का विपक्षी पक्ष से विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान किया था। आज जब योगेन्द्र सिंह जमानत कराकर अपने घर जा रहे थे, तभी दोपहर लगभग 3 बजे धर्मेन्द्र कश्यप, कन्हैया झा (बरह्मपुरी), भरत पंजवानी, रवि कन्हैया उर्फ चोटी (आधे पुल, चंडीघाट), मोनु कल्याण सहित अन्य लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें धर्मेन्द्र कश्यप, कन्हैया झा, जीतू, रवि कन्हैया उर्फ चोटी, भरत पंजवानी, मोनु कल्याण सहित अन्य शामिल हैं।स्थानीय लोगों और यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि धर्मेन्द्र कश्यप और उसके साथी लंबे समय से चण्डिचोक क्षेत्र में गुंडा टैक्स वसूली और मारपीट जैसी घटनाओं में संलिप्त हैं। इस संबंध में पुलिस को कई बार सूचना दी गई थी कि ये लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं, लेकिन समय रहते कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।गौरतलब है कि दिनांक 12 जनवरी 2026 को धर्मेन्द्र कश्यप और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर संख्या 0023 दर्ज की गई थी, जिसमें चण्डिचोक पर चालकों से अवैध वसूली और मारपीट का आरोप है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों में कानून का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है, और यदि पुलिस ने समय रहते कड़ी कार्रवाई की होती तो आज यह गंभीर घटना रोकी जा सकती थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!