हरिद्वार। अवधूत मंडल के पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद जी महाराज ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को सत्य, धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
स्वामी संतोषानंद जी महाराज का व्यक्तित्व “सादा जीवन, उच्च विचार” की भावना का जीवंत उदाहरण है। वे ईश्वर की आराधना में लीन रहते हुए प्रभु भक्ति में सदैव आनंदित रहने वाले संत हैं। समाज से जुड़कर उन्होंने जीवन भर परोपकार, सेवा और मानव कल्याण के कार्य किए हैं।
गुरुदेव स्वामी संतोषानंद जी महाराज ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अपने संपूर्ण जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित कर रखा है। वे निरंतर सत्य के मार्ग पर चलने, प्रभु नाम का स्मरण करने और सदाचार को जीवन में अपनाने की शिक्षा देते हैं। उनके सान्निध्य से न केवल स्वयं का जीवन सुंदर बनता है, बल्कि अनेक लोगों के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलता है।
अपने संदेश में महाराज श्री ने कहा कि समाज का उत्थान तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति निस्वार्थ भाव से सेवा करे और प्रभु भक्ति के साथ सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चले।
ऐसे संत, जिनका जीवन स्वयं एक प्रेरणा हो, यदि किसी को गुरु रूप में प्राप्त हो जाए तो उसका जीवन निश्चित ही धन्य हो जाता है। स्वामी संतोषानंद जी महाराज जैसे गुरु समाज के लिए मार्गदर्शक और आध्यात्मिक चेतना के प्रकाश स्तंभ हैं।
महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद जी महाराज ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

